चौपारण में स्कॉलास्टिक एसेसमेंट टेस्ट का परिणाम घोषित,विद्यार्थियों में खुशी की लहर

चौपारण (हजारीबाग) : ज्ञान कुंज इंटरनेशनल स्कूल, रानीखेत मोड़, चौपारण द्वारा आयोजित स्कॉलास्टिक एसेसमेंट टेस्ट का परिणाम सफलतापूर्वक घोषित कर दिया गया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के बीच खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस परीक्षा में कई प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और छात्रवृत्ति प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर मीडिया बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज और शिक्षा से जुड़ी सकारात्मक खबरों को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके सहयोग से शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे अच्छे कार्यों को व्यापक पहचान मिलती है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का कार्य करता है।

विद्यालय प्रबंधन ने मीडिया से अपील की है कि इस प्रेरणादायक खबर को अपने प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में स्थान देकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करें।

अंत में विद्यालय परिवार ने सभी के सहयोग और स्नेह के लिए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

रिपोर्टर : अमित सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.