मध्य विद्यालय भूषणडीह के आईसीटी लैब में चोरी,बैटरी लेकर भाग रहे चोर ने लोगों की आहट सुनते ही छोड़ी साइकिल

चौपारण : चौपारण प्रखंड के मध्य विद्यालय, भूषणडीह में एक बार फिर चोरी की घटना सामने आई है। शुक्रवार अहले सुबह अज्ञात चोरों ने विद्यालय के आईसीटी लैब का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, चोर लैब से बैटरी लेकर भाग रहा था। इसी दौरान मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों की आवाज सुनते ही वह घबरा गया और अपनी साइकिल वहीं छोड़कर बैटरी के साथ फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस विद्यालय में इससे पहले भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से विद्यालय प्रबंधन और ग्रामीणों में नाराजगी है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

रिपोर्टर : अमित कुमार 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.