महाराजा सूरजमल स्कूल, दाबोदा बहादुरगढ़ हरियाणा में प्रबंध समिति की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न

बहादुरगढ़ : महाराजा सूरजमल शिक्षण संस्थान (जनकपुरी, नई दिल्ली) के शीर्ष पदाधिकारियों द्वारा दामोदा, बहादुरगढ़ स्थित महाराजा सूरजमल स्कूल का दौरा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समग्र विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता और भविष्य की कार्ययोजनाओं को लेकर एक अत्यंत महत्वपूर्ण, सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण बैठक/निरीक्षण संपन्न हुआ।नवागत प्रधानाचार्य का स्वागत और कक्षाओं का निरीक्षण दौरे की शुरुआत में संस्था के अध्यक्ष कप्तान सिंह एवं अन्य  पदाधिकारियों ने विद्यालय के नवागत प्रधानाचार्य प्रियांक शर्मा को बधाई देते हुए उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके पश्चात, माननीय अध्यक्ष महोदय एवं समिति सदस्यों ने विभिन्न कक्षाओं का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया तथा बच्चों व अध्यापिकाओं से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस उच्चस्तरीय बैठक एवं दौरे में संस्थान के उक्त गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे:

  कप्तान सिंह (अध्यक्ष, महाराजा सूरजमल शिक्षण संस्था, जनकपुरी, नई दिल्ली)
 अजीत सिंह (सचिव , महाराजा सूरजमल शिक्षण संस्थान जनकपुरी , नई दिल्ली)
स्कूल प्रबंधन समिति के निम्न सदस्यों ने भाग लिया जिनमें प्रमुख थे
 * श्याम सिंह (अध्यक्ष)
 * राजवीर सिंह चिकारा (मैनेजर )
 * डॉ. श्याम सिंह तेवतिया सदस्य
 * देवराज उलहन (कोषाध्यक्ष)
चौधरी मुकेश सिंह ( सदस्य महाराजा सूरजमल शिक्षण संस्था पब्लिसिटी  कमेटी)
शिक्षण स्टाफ के साथ आयोजित बैठक में आपसी समन्वय और निरंतर प्रगति पर विशेष जोर दिया गया ताकि बच्चों को उत्तम शिक्षा मिल सके। बैठक में निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं पर चर्चा हुई:
 * छात्र संख्या में वृद्धि: विद्यालय में नामांकित (Registered) बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए आसपास के क्षेत्र के सम्मानित सदस्यों व अभिभावकों से संपर्क कर प्रवेश के प्रति प्रोत्साहित करने की रणनीति बनाई गई।
 * आधुनिक सुविधाएं: खेल के मैदान को और अधिक आधुनिक एवं बेहतर रूप से विकसित करना।
 * स्मार्ट लर्निंग: कक्षाओं में स्मार्ट बोर्ड की सुविधा उपलब्ध कराना।
 * बुनियादी ढांचा: विद्यालय के रख-रखाव और अन्य जरूरी आवश्यकताओं को पूरा करना।
अध्यक्ष कप्तान सिंह ने सभी टीचिंग स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि यह संस्था किसी भी प्रकार का एडमिशन के लिए कोई डोनेशन  नहीं लेती है और पूरी ईमानदारी से कार्य कर रही है। प्रबंध समिति के कोई भी पदाधिकारी अपनी सेवा के एवज में कोई आर्थिक लाभ नहीं लेते हैं। सभी सदस्य सामाजिक और परोपकारी भावना के साथ इस संस्था को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि जब छोटे-छोटे बच्चों का भविष्य उज्जवल होगा, तभी हमारा समाज और देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा।
स्टॉफ के लिए आईडी कार्ड और ड्रेस कोड का निर्णय
बैठक के दौरान सचिव अजीत सिंह ने सुझाव दिया कि समस्त टीचिंग स्टाफ के पास अपना परिचय पत्र (ID Card) और एक निर्धारित ड्रेस कोड होना चाहिए। प्रबंध समिति के उपस्थित सभी सम्मानित सदस्यों ने इस उपयोगी सुझाव का पूर्ण समर्थन करते हुए इसे लागू करने पर सहमति व्यक्त की।
महान योद्धा महाराजा सूरजमल के आदर्शों का स्मरण
कार्यक्रम के दौरान अमर बलिदानी महाराजा सूरजमल को याद करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। महाराजा सूरजमल केवल एक महान राजा ही नहीं, बल्कि एक असीम पराक्रमी महान योद्धा भी थे, जिनके ओजस्वी नाम पर यह शिक्षण संस्थान संचालित हो रहा है। उनके आदर्शों और बताए मार्ग का पूर्ण निष्ठा से पालन करना ही इस संस्था का मूल उद्देश्य है।
यह पूरा दौरा और विचार-विमर्श अत्यंत उल्लासपूर्ण, प्रेरणादायक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


रिपोर्टर : चौधरी मुकेश सिंह 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.