महिला दिवस पर हाथरस में निकली महिला सशक्तिकरण रैली
हाथरस - अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को महिला थाना से शहीद स्मारक तक महिला सशक्तिकरण रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जनजागरूकता फैलाना था। रैली में अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र कृष्ण नारायण, महिला थाना प्रभारी, महिला पुलिस कर्मियों के साथ विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर “नारी का सम्मान,देश का अभिमान” और “सशक्त नारी,सशक्त समाज” जैसे नारे लगाए। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शहीद स्मारक पहुंची, जहां वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक दिन तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को सुरक्षित वातावरण और समान अवसर देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में महिला पुलिस कर्मियों, छात्राओं और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति
संवाददाता - अतीक अहमद

No Previous Comments found.