रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई महिला कर्मचारी, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई
हाथरस : जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। प्रधानमंत्री आवास योजना की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में एक महिला कर्मचारी को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया। बताया गया है कि शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन विभाग को सूचना दी थी कि उसकी फाइल को आगे बढ़ाने के लिए रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए टीम ने जाल बिछाया और सुनियोजित तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने उस समय दबिश दी, जब महिला कर्मचारी रिश्वत के 5000 रुपये लेकर उन्हें दराज में रख रही थी। इसी दौरान टीम ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया।
कार्रवाई के बाद हाथरस नगर पालिका कार्यालय में हड़कंप मच गया। अचानक हुई छापेमारी से कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
यह पूरा मामला नगर पालिका परिसर से जुड़ा हुआ है, जहां एंटी करप्शन टीम की इस सख्त कार्रवाई ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा संदेश दिया है।
रिपोर्टर : अतीक अहमद
No Previous Comments found.