पीएमआरडीए का हवेली तालुका क्षेत्रीय कार्यालय वाघोली में शुरू

हवेली : नागरिकों को अधिक कुशल, तेज और सुलभ सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (पीएमआरडीए) ने हवेली तालुका का एक क्षेत्रीय कार्यालय वाघोली में शुरू किया है। यह कार्यालय वाघोली-लोणीकालभोर रोड स्थित पीएमआरडीए के अग्निशमन दल केंद्र की पहली मंजिल पर कार्यरत है।

इस क्षेत्रीय कार्यालय के माध्यम से विकास कार्यों से संबंधित प्रस्ताव, निर्माण अनुमति, शिकायतों और निवेदनों का पंजीकरण तथा अन्य प्रशासनिक कार्य अब तालुका स्तर पर ही किए जाएंगे। इससे नागरिकों को मुख्य कार्यालय जाने की आवश्यकता कम होगी, जिससे समय और श्रम की बचत होगी।

प्रशासन को अधिक गतिशील, सुव्यवस्थित और नागरिकों के प्रति उत्तरदायी बनाने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस नए कार्यालय के शुरू होने से हवेली तालुका की प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक गति मिलने की उम्मीद है।

संवादाता : यश सोलंकी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.