फुरसुंगी में नाबालिग के पास से देशी पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद, खंडणी विरोधी पथक-2 की बड़ी कार्रवाई
हवेली : पुणे शहर में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान खंडणी विरोधी पथक-2 ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग से देशी पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह कार्रवाई खंडणी विरोधी पथक-2 के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा बुधवार (ता. 22) को की गई। इस घटना से फुरसुंगी क्षेत्र में हलचल मच गई है और नाबालिगों के पास हथियार मिलने की घटनाओं से नागरिकों में डर का माहौल बना हुआ है।
पुलिस आयुक्तालय की ओर से 18 से 24 अप्रैल के बीच अवैध हथियारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। इसी अभियान के तहत खंडणी विरोधी पथक-2 के अधिकारी और कर्मचारी 22 अप्रैल को परिमंडल 6 क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान पुलिस हवालदार नितीन मुंढे को सूचना मिली कि आदर्श नगर से उरळी देवाची जाने वाले कच्चे रास्ते के पास एक व्यक्ति कमर में देशी पिस्तौल लगाकर संदिग्ध रूप से घूम रहा है। मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने तुरंत जाल बिछाकर संबंधित स्थान पर छापा मारा।
संवादाता : यश सोलंकी


No Previous Comments found.