विशेष छापेमारी अभियान में 39 अपराधी गिरफ्तार, 22 वारंट निष्पादित

हजारीबाग : जिले में अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर हजारीबाग पुलिस ने 14 अक्टूबर को विशेष समकालीन छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षकों एवं पुलिस निरीक्षकों के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में विभिन्न कांडों में फरार चल रहे अपराधियों, अभियुक्तों एवं वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार, अभियान के लिए थाना प्रभारियों के नेतृत्व में कुल 30 टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों में करीब 117 पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल थे। अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 39 अपराधियों को गिरफ्तार किया, जबकि 22 वारंटों का निष्पादन किया गया। हजारीबाग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि उनके इलाके में गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहे अपराधियों की जानकारी नजदीकी थाना को दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना का सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर : मुकेश सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.