हज़ारीबाग के बरकट्ठा मे 15 दिवसीय सूर्यकुण्ड मेले का किया गया उद्घाटन
बरकट्ठा : छोटानागपुर का विख्यात धार्मिक पर्यटक स्थल सूर्यकुंड मेला बुधवार को शुरू हुआ. मकर संक्रांति पर्व पर सूर्यकुंड स्थित गर्म जलकुंड में लगभग दस हजार श्रद्धालुओं ने मकर स्नान कर पूजा अर्चना किया. मेला का उदघाटन मुख्य अतिथि बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव ने फिता काटकर किया. मौके पर बरकट्ठा जिप सदस्य प्रेरणा प्रिया, प्रमुख रेणू देखी, उपप्रमुख सूरजी देवी, मुखिया ललीता देवी, कलावती देवी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप कुमार प्रसाद मौजूद थे. विधायक अमित यादव ने कहा कि मकर संक्रांति काफी शुभ दिन है जब धार्मिक पर्यटक स्थल सूर्यकुंड में मेला का आयोजन होता है. सूर्यकुंड मेला का स्वरूप आज काफी बदला हैं आगे चलकर यह और विकसित होगा. पहले की अपेक्षा मेला का स्वरूप प्रत्येक वर्ष बढ़ता ही जा रहा है. कहा कि कमेटी के लोगों की सहयोग के लिए प्रशासन आपके साथ खड़ी है. इसे भव्य और दिव्य बनाएं. विधायक अमित यादव ने कहा कि सूर्यकुंड पर्यटक स्थान के साथ साथ धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाता है. सूर्यकुंड का विकास हो रहा है और आगे भी इसको विकसित करने की जरूरत है. सभा की अध्यक्षता मेला ठिकंदार विजय नायक ने की संचालन टुकलाल नायक ने किया. मौके पर बरही एसडीओ जोहन टुडू, बीडीओ सह सीओ रोशमा डुंगडुंग, पुलिस निरीक्षक इमदाद अंसारी, गोरहर थाना प्रभारी नितीश कुमार, बरकट्ठा थाना प्रभारी पंकज सिन्दुरिया, सांसद प्रतिनिधि रघुवीर महतो, पंसस विकास कमार पांडेय, प्रीति गुप्ता, झारखंड आंदोलन कारी धीरेन्द्र पांडेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल आजाद, सूर्यदेव मंडल, श्यामा पांडेय, सीके पांडेय, राजु साव, समीम अंसारी, बीरेंद्र शर्मा समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
सूर्यकुंड मेला में पर्यटकों का आना हुआ शुरू :-
सूर्यकुंड मेला का बुधवार को उदघाटन होने के साथ ही पर्यटकों का आना जाना शुरू हो गया है. मकर संक्रांति के मौके पर 14 से 30 जनवरी तक सूर्यकुंड मेले का आयोजन किया जाता है. मेले में हजारीबाग, कोडरमा गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़ जिले के अलावे दुसरे राज्यों से भी प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग सपरिवार सूृर्यकुंड पहुंचते हैं. इस वर्ष सूर्यकुंड मेले में आस्था का संगम चार धाम तिर्थ यात्रा, जलपरी का शो, न्यू इंडिया थियेटर, मारुती मौत का कुंआ, टोरा टोरा, ड्रैगन झूला, रसियन टाबर झूला, चित्रहार, विज्ञान कला, मीना बाजार आकषर्ण का केंद्र रहेगा. वहीं घरेलू उपयोग में आने वाले लोहे, पत्थर, लकड़ी से बनी सभी प्रकार के घरेलू सामानों की दुकाने तथा मंदिर परिसर में विभिन्न प्रकार के देवी देवताओं की प्रतिमा, पूजा में उपयोग आने वाले प्रसाद व अन्य सामाग्रियों की दुकाने लगाई गईं है।
रिपोर्टर : गोपाल प्रसाद

No Previous Comments found.