पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव के आवास में दही चुड़ा कार्यक्रम का आयोजन
बरकट्ठा : बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव के आवासीय भाजपा कार्यालय में,दही चुड्डा अपने कार्यकर्ता वा आम लोगो को विधायक के द्वारा अपने हाथो से प्रोषकर खिलाया, एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय बरकट्ठा में मकर संक्रांति पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव की ओर से दही-चूड़ा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक जानकी यादव ने फिता काटकर किया. मौके पर पूर्व जिप उपाध्यक्ष चंदन देवी, उपप्रमुख सूरजी देवी, झामुमो केंद्रीय सदस्य यासीन खान, बासुदेव महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कुदुस अंसारी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद, पूर्व जिप सदस्य प्रतिनिधि कलीम खां, चलकुशा बीस सूत्री अध्यक्ष सलीम अंसारी, चलकुशा मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष बसंत साव मौजूद थे. मिलन समारोह में विधानसभा क्षेत्र के बरकट्ठा, चंदवारा, जयनगर, चलकुशा, चंदवारा, इचाक, टाटीझरिया, दारू प्रखंड़ सहित हजारीबाग और कोडरमा जिला के हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए. पूर्व विधायक जानकी यादव ने लोगों को दही-चूड़ा, गुड-तिलकुट अपने हाथों से परोसकर खिलाया. उन्होंने कहा कि मैंने जब से राजनीतिक जीवन में कदम रखा है तब से बरकट्ठा में दही-चूड़ा का कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा हूं. कार्यक्रम में झामुमो नेता सुनील शर्मा, रंजीत मेहता, राजेश मेहता,झामुमो मिडिया प्रभारी प्रमोद गुप्ता, चंद्रदीप पांडेय, राजकुमार नायक, दशरथ यादव, मोईन अंसारी, दर्शन सोनी, ज्ञानी प्रसाद महेश मंडल, दामोदर साव,तफज्जुल अंसारी, देवेन्द्र पांडेय, माले अंचल सचिव शेर मोहम्मद, रंजीत मेहता, अर्जुन राणा, शंभु यादव, दुर्गा चौधरी, भाजपा कार्यलय मे सूरजदेव मंडल, रघुवीर महतो, त्रिवेणी यादव, मिथलेश भारती, रितलाल प्रसाद, अनिल आजाद,भोला प्रसाद, छोटेलाल मेहता, समेत पूरे विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
रिपोर्टर : गोपाल प्रसाद
No Previous Comments found.