साहू समाज के सामाजिक समागम में एकजुटता, शिक्षा व राजनीतिक भागीदारी पर जोर
हजारीबाग : चौपारण साहू भवन में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय सामाजिक समागम रविवार को संपन्न हो गया। समागम में समाज की एकजुटता,शिक्षा के विस्तार और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत बनाने पर विशेष रूप से चर्चा की गई। कार्यक्रम में समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी रही। कार्यक्रम की शुरुआत समाज के प्रेरणास्रोत भामाशाह,स्व.महावीर साहू,स्व.तिलेश्वर साहू,स्व.लक्ष्मी नायक,स्व.त्रिभुवन साहू,स्व.रामसहाय साव और स्व.बालेश्वर साहू के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुमंडलीय अध्यक्ष अमित साहू ने की, जबकि मंच संचालन युवा अध्यक्ष बीरबल साहू ने किया।समागम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद सहित अनुमंडल कमेटी के सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।इस अवसर पर पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने समाज को एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि वर्तमान समय में समाज को अपनी राजनीतिक ताकत पहचानने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राजनीति की चाबी कभी किसी दूसरे को नहीं देनी चाहिए। जब तक समाज अपनी ताकत नहीं दिखाएगा,तब तक उसका समुचित प्रतिनिधित्व संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि साहू समाज के लोग विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और देश-राज्य स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।
वहीं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि साहू समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है और यह समाज मेहनत व ईमानदारी के लिए जाना जाता है। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर आगे बढ़ने और आने वाली पीढ़ी को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि बच्चों में सामाजिक और राजनीतिक चेतना विकसित करना समय की मांग है, ताकि समाज भविष्य में और अधिक सशक्त बन सके।कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ समाजसेवी अर्जुन साहू, मुकुंद साहू, सुनील साहू, चेतलाल साहू, सीताराम साहू, जिप सदस्या प्रीति गुप्ता, अशोक गुप्ता, तापेश्वर साहू, राजदेव गुप्ता, मुनेश्वर गुप्ता, विकास गुप्ता, दीपक गुप्ता, महेंद्र साहू, बुधन साहू, खेमलाल साव, मोहन साव, रेखा देवी, सुनीता देवी, राजेश साव, बंटी साहू, राजेश गुप्ता, हेमंत साव, आशीष कुमार गुप्ता, विनोद साहू, बसंत साव, ब्रह्मदेव साव, नरेश साव, बंटी साव, जगजीत कुमार, पप्पू नायक, बैजनाथ साव, बालेश्वर साव, कृष्ण कुमार साव, संजय गुप्ता, परमेश्वर साव, अनुज साव, मनोज साव, अरविंद साव, भागीरथ साव, हरीयाली दूत दिनेश साव, गणेश साव समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।
रिपोर्टर - अमित सिंह

No Previous Comments found.