सड़क हादसे के बाद हुआ हंगामा,स्कॉर्पियो पर पत्थरबाजी से शीशा टूटा

हजारीबाग : चौपारण प्रखंड क्षेत्र में सड़क पर हुए एक मामूली हादसे के बाद कुछ देर के लिए विवाद की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार औरंगाबाद से टाटा की ओर जा रही एक स्कॉर्पियो बीआर 26 एसी 0676 को रास्ते में एक ट्रक ने हल्का रगड़ दिया। घटना के बाद स्कॉर्पियो में सवार लोगों ने ट्रक चालक को रोककर नुकसान की भरपाई की मांग की, जिससे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

इसी दौरान आसपास के ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर जुट गई। भीड़ बढ़ने के साथ माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो पर बिहार का नंबर प्लेट होने को लेकर भी कुछ लोगों के साथ बहस हो गई, जिससे स्थिति और बिगड़ने लगी।हालात बिगड़ते देख स्कॉर्पियो सवार लोग वहां से निकलने लगे। इसी बीच कुछ शरारती तत्वों ने वाहन पर पत्थर फेंक दिया, जिससे स्कॉर्पियो की खिड़की का शीशा टूट गया। घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई और स्कॉर्पियो सवार लोग वाहन लेकर आगे बढ़ गए। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क हादसे के बाद भीड़ जुटने से अक्सर विवाद की स्थिति बन जाती है

रिपोर्टर - अमित सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.