महिला नेतृत्व को बढ़ावा: आरती कौशल बनीं भाजपा चौपारण पूर्वी मंडल की अध्यक्ष..
हजारीबाग : चौपारण भारतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार अभियान के तहत चौपारण पूर्वी मंडल को नया नेतृत्व मिला है। जिला परिषद सदस्य (भाग–3) आरती कौशल को भाजपा चौपारण पूर्वी मंडल का नया मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। इसकी औपचारिक घोषणा भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने पत्र जारी कर की।बताया गया कि चौपारण प्रखंड में पहली बार भाजपा ने किसी महिला को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इसे पार्टी में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और नेतृत्व को प्रोत्साहन के रूप में देखा जा रहा है।मंडल अध्यक्ष बनाए जाने के बाद जिप सदस्या सह नव-नियुक्त अध्यक्ष आरती कौशल ने जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगी। उनका लक्ष्य पूर्वी मंडल संगठन को और मजबूत करना तथा पार्टी को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना है। साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।आरती कौशल को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी। बधाई देने वालों में चौपारण पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा, बरही विधानसभा सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, भरत सिंह, गजाधर प्रसाद, अरविंद सिंह, संजय सिन्हा, कृष्णा साव, सुनील सिंह सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल हैं। नेताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में पूर्वी मंडल संगठन और अधिक मजबूत होगा
रिपोर्टर - अमित सिंह

No Previous Comments found.