सोना सोबरन योजना के तहत लाभुकों के बीच धोती, साड़ी व लूंगी का वितरण
हज़ारीबाग - चौपारण प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत करमा स्थित जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) राशन दुकान में राज्य सरकार की सोना सोबरन योजना के तहत लाभुकों के बीच धोती, साड़ी एवं लूंगी का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायत की मुखिया श्रीमती देवंती देवी ने किया। उन्होंने योजना के तहत पात्र लाभुकों को धोती, साड़ी एवं लूंगी वितरित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की इस योजना का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को सम्मानपूर्वक वस्त्र उपलब्ध कराना है। उन्होंने लाभुकों से सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा योजनाओं की जानकारी अन्य लोगों तक भी पहुंचाने की अपील की। इस अवसर पर जन वितरण प्रणाली के दुकानदार, पंचायत प्रतिनिधि, लाभुक एवं स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। लाभुकों ने योजना के तहत वस्त्र प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त की तथा सरकार के प्रति आभार जताया।
रिपोर्टर - अमित सिंह
No Previous Comments found.