भूमि विवाद, पारिवारिक कलह और मारपीट समेत कई मामलों का मौके पर हुआ निष्पादन
हजारीबाग : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में साप्ताहिक थाना दिवस का आयोजन किया गया। कटकमसांडी, हजारीबाग, कटकमदाग, केरेडारी, मुफस्सिल, बरही, कोर्रा, उरीमारी, दारू, ईचाक, टाटीझरिया, गिद्दी एवं चलकुशा थाना परिसर में संबंधित अंचलाधिकारियों की उपस्थिति में आम लोगों की समस्याएं सुनी गईं।
थाना दिवस के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, न्यायालय से संबंधित परिवाद, आपसी लड़ाई झगड़े सहित विभिन्न मामलों की सुनवाई की गई। कई मामलों का मौके पर ही आपसी सहमति एवं विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों में आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त पहल से आयोजित थाना दिवस का उद्देश्य लोगों की शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करना, विशेषकर भूमि विवादों का स्थानीय स्तर पर निपटारा कर अनावश्यक मुकदमेबाजी और तनाव को कम करना है। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से कानून का पालन करने तथा किसी भी विवाद का समाधान शांतिपूर्ण एवं कानूनी तरीके से कराने की अपील की।
रिपोर्टर : मुकेश सिंह
No Previous Comments found.