प्रेम प्रसंग में पति बना रास्ते का कांटा, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की हत्या

हजारीबाग : ईचाक थाना क्षेत्र के बोंगा गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी संजू देवी और उसके प्रेमी रंजन कुमार मेहता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त की सुबह करीब 7:30 बजे सूचना मिली कि बोंगा गांव निवासी बीरेन्द्र कुमार की हत्या उसकी पत्नी संजू देवी ने कर दी है। सूचना पर थाना प्रभारी गौतम कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतक की पत्नी संजू देवी को पूछताछ के लिए थाना लाया गया।

पूछताछ में पुलिस के मुताबिक संजू देवी ने बताया कि बोंगा गांव के ही रंजन कुमार मेहता के साथ उसका करीब दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस के अनुसार, दोनों के प्रेम संबंध में बीरेन्द्र कुमार को रास्ते का कांटा मानते हुए संजू देवी ने 14 अगस्त की रात रंजन को घर बुलाया। इसके बाद दोनों ने मिलकर बीरेन्द्र कुमार का गला दबाकर हत्या कर दी।
मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रंजन कुमार मेहता को करियातपुर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिस के समक्ष अपराध स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त काले रंग का गमछा, एक तकिया, पारदर्शी पॉलिथिन और दो एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों में रंजन कुमार मेहता (24), पिता अशोक मेहता, ग्राम बोंगा, थाना ईचाक तथा संजू देवी (29), पति स्व. बीरेन्द्र कुमार, ग्राम बोंगा शामिल हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।छापामारी दल में ईचाक थाना प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक गौतम कुमार, अनुसंधानकर्ता पुलिस अवर निरीक्षक संतोष कुमार-2, पुलिस अवर निरीक्षक नन्दकिशोर दास सहित ईचाक थाना के सशस्त्र बल एवं चौकीदार शामिल थे

रिपोर्टर - मुकेश सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.