चौथी मोड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में शान से फहराया गया तिरंगा

हज़ारीबाग - चौपारण स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को चौथी मोड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय परिसर में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सह चौथी पंचायत के मुखिया उपेन्द्र यादव उर्फ गुलाबी यादव ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। पूरा परिसर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रखंड पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, स्थानीय ग्रामीण, महिलाएं और बच्चे उत्साहपूर्वक शामिल हुए। सभी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की प्रगति और मजबूत लोकतंत्र के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर - अमित सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.