80वां स्वतंत्रता दिवस पांचों बाल संस्कार केंद्रों में हर्षोल्लास से मनाया गया।

बरही - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों के माध्यम से डॉ. बसंत दिगंबर आगासे स्मृति सेवा संस्थान द्वारा संचालित पांचों बाल संस्कार केंद्रों में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी केंद्रों में तिरंगा झंडा फहराकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया।

शबरी नगर बाल संस्कार केंद्र, धनबाद रोड बरही में गोविंद चंद्रवंशी एवं सरयू स्वर्णकार की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। वहीं पुरहारा बाल संस्कार केंद्र में इंद्रदेव गुप्ता एवं मनोज शंकर, बेन्दगी केंद्र में डॉ. विनोद साव एवं लक्ष्मण साव, अंबेडकर नगर केंद्र में राजेंद्र केशरी तथा तुरियाटोला पड़िरमा केंद्र में प्रीति गुप्ता, गुरुदेव गुप्ता एवं नंदकिशोर गुप्ता की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान बाल संस्कार केंद्र के बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, कविता एवं सुभाषित पाठ सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के समापन पर आगंतुक अतिथियों ने बच्चों एवं अभिभावकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रप्रेम, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। इसके बाद बच्चों एवं अभिभावकों के बीच मिठाई का वितरण किया गया।

रिपोर्टर - राहुल राणा 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.