नाई समाज ने सैलून संघ का किया पुनर्गठन, सुबोध ठाकुर बने अध्यक्ष
चौपारण (हजारीबाग) : प्रखंड मुख्यालय चौपारण के करमा पंचायत अंतर्गत जोकट गांव स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर परिसर में नाई समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्रजकिशोर ठाकुर ने की, जबकि संचालन सुबोध ठाकुर ने किया। बैठक में समाज के संगठन को मजबूत बनाने तथा विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में जोकट स्थित शिव-पार्वती मंदिर के अधूरे कार्य को लेकर विशेष रूप से चर्चा हुई। समाज के लोगों ने आपसी सहमति से आगामी एक-दो सप्ताह के भीतर मंदिर के शेष कार्य को पूरा कराने का निर्णय लिया।
इसके साथ ही सैलून संघ का नए स्वरूप में पुनर्गठन करते हुए केश कलाकार सैलून संघ समिति, चौपारण प्रखंड का गठन किया गया। सर्वसम्मति से सुबोध ठाकुर, इगुनिया को अध्यक्ष, पप्पू ठाकुर, बिशनपुर को सचिव तथा संदीप कुमार शर्मा, अमरौल को कोषाध्यक्ष चुना गया।
वहीं सिकंदर कुमार शर्मा, चपरीकला को उपाध्यक्ष, आदित्य कुमार शर्मा, बसरिया को उप सचिव, सुरेंद्र घमंडी ठाकुर, चैथी को उपकोषाध्यक्ष तथा मिथिलेश ठाकुर हरिजन, करमा को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में नाई समाज के पदाधिकारियों एवं सैलून संचालकों ने प्रत्येक मंगलवार को साप्ताहिक बंदी रखने पर भी सहमति जताई। उपस्थित लोगों ने कहा कि संगठन के माध्यम से समाज की समस्याओं को मजबूती से उठाने और समाज में आपसी एकजुटता को और मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।
बैठक में चय परगना महासचिव बैजनाथ ठाकुर, पूर्व कोषाध्यक्ष सीताराम ठाकुर, पांडेबारा प्रक्षेत्र उपाध्यक्ष सह सलाहकार कैलाश ठाकुर, नंदकिशोर ठाकुर, केदार ठाकुर, कल्पू ठाकुर, बासुदेव ठाकुर, सुदेश शर्मा, शुभम ठाकुर, चंदन शर्मा, आदित्य शर्मा, प्रमोद शर्मा, प्रवीण कुमार, गुलाब ठाकुर, पप्पू कुमार, आजाद शर्मा समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि समाज की अगली बैठक 29 सितंबर 2026, मंगलवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर भवन परिसर स्थित प्रधान कार्यालय, जोकट में आयोजित की जाएगी।
रिपोर्टर : अमित सिंह
No Previous Comments found.