19 नवंबर से चौपारण में सजेगा नाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का मैदान
चौपारण (हजारीबाग) : खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चौपारण में 19 नवंबर से नाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन चौपारण ब्लॉक मैदान में होगा। चौपारण मुखिया प्रतिनिधि विनोद सिंह के सौजन्य से आयोजित इस प्रतियोगिता को लेकर स्थानीय युवाओं और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजन समिति के अनुसार, प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाली विजेता टीम को 8,000 रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की छिपी खेल प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करना और युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ना है।
आयोजकों ने चौपारण सहित आसपास के क्षेत्रों की इच्छुक वॉलीबॉल टीमों से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। प्रतियोगिता में शामिल होने, पंजीकरण एवं अन्य जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9693929765 और 7004173052 पर संपर्क किया जा सकता है।
रिपोर्टर : अमित सिंह

No Previous Comments found.