रसोइया धमना में उमड़ा जनसैलाब: सनातन हिन्दू सम्मेलन में गूंजा एकता और संस्कृति संरक्षण का शंखनाद
बरही(हजारीबाग) - बरही मंडल के मार्गदर्शन में रसोइया धमना स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में सनातन हिन्दू सम्मेलन का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत स्तरीय कार्यकर्ता राजीव कमल बिट्टू, वृंदावन से पधारीं बाल विदुषी लाडली शरण दीदी, बोधगया मठ (बिहार) के सत्यानंद गिरी जी महाराज, वृंदावन गौ सम्मान आह्वान अभियान के रामदास जी महाराज तथा वृंदावन के आदेश सोनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम का संचालन अरविंद कुमार और श्वेता राज लक्ष्मी ने संयुक्त रूप से किया। सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पण, शंखनाद और एकात्मता मंत्र के साथ हुआ। इसके बाद सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं जयघोष से वातावरण भक्तिमय बन गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में जय माँ सरस्वती राइजिंग पब्लिक स्कूल, रसोइया धमना के बच्चों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। भामाशाह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने गीत व सांस्कृतिक नृत्य से समां बांधा, वहीं सेंट्रल मिशन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भी आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पलक कुमारी ने झांसी की रानी पर आधारित ‘मणिकर्णिका’ नृत्य से दर्शकों की खूब सराहना पाई। अंत में आयोजन समिति अध्यक्ष प्रो. बद्री साव ने धन्यवाद ज्ञापन किया। अपने संबोधन में राजीव कमल बिट्टू ने हिंदू समाज की एकजुटता को राष्ट्र की मजबूती से जोड़ा और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा का आह्वान किया। लाडली शरण दीदी ने सामाजिक समरसता और जागरूकता पर बल दिया। रामदास जी महाराज ने गौ संरक्षण को सांस्कृतिक जिम्मेदारी बताते हुए समाज से सक्रिय सहभागिता की अपील की। सत्यानंद गिरी जी महाराज ने भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा का उल्लेख करते हुए धर्म रक्षा के लिए सजग रहने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम को सफल बनाने में त्रिवेणी साव, दयानंद चौरसिया,राहुल राणा, कमिटी अध्यक्ष प्रो. बद्री साव, सचिव अरविंद कुमार, कोषाध्यक्ष नितेश कुमार, विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, जिप सदस्या प्रीति कुमारी, सांसद प्रतिनिधि रंजीत चंद्रवंशी, विहिप जिला सहमंत्री गुरुदेव गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि भगवान केशरी, स्थानीय मुखिया, सुरेंद्र रजक, नंदकिशोर कुमार, तापेश्वर प्रसाद, हितेश राज, गोविंद राणा, उपमुखिया बिरेन्द्र साव, परमेश्वर प्रजापति, किशोर रविदास, संजय यादव, सुधीर चंद्रा, राजेश केशरी, प्रभु राणा, सुनील सोनी, निरंजन केशरी, प्रदीप चंद्रवंशी, जयंत, मुकेश, कुंदन, मुरारी, नौरंगी, इंद्रदेव गुप्ता, मनोज शंकर, राजेन्द्र साव, सरयू साव, शिवम सागर, सुनैना देवी, आरती देवी, शोभा रानी, संजू देवी, रिंकी देवी, प्रतिमा देवी, भारती देवी, सविता देवी समेत हजारों लोग मौजूद रहे। सम्मेलन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
रिपोर्ट राहुल राणा


No Previous Comments found.