सनराइज ग्रुप की भव्य झंडा शोभायात्रा में विराट महाकाली झांकी बनी आकर्षण, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़..
हजारीबाग : प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सनराइज ग्रुप के सौजन्य से शहर में भव्य झंडा शोभायात्रा का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण हरियाणा से आई सुप्रसिद्ध विराट महाकाली रूप की झांकी रही, जिसे देखने के लिए शहरवासियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महाकाली के इस अद्भुत स्वरूप ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा।शोभायात्रा झंडा चौक से प्रारंभ होकर ग्वाल टोली चौक सहित शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों से होते हुए आगे बढ़ी। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज, जयकारों और भक्ति गीतों से वातावरण गूंजायमान रहा। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया।जब शोभायात्रा बड़ा अखाड़ा स्थित रामनवमी महासमिति कार्यालय पहुंची, तो महासमिति अध्यक्ष करण यादव उर्फ लड्डू यादव के नेतृत्व में विराट महाकाली झांकी का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान लड्डू यादव ने फूलों की वर्षा कर कलाकारों का अभिनंदन किया। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए पानी और जूस की व्यवस्था कर सेवा भाव का परिचय दिया।इस अवसर पर महासमिति के उपाध्यक्ष धनंजय सिंह उर्फ टिंकू, रितेश तिवारी, साजन कुमार, पूर्व अध्यक्ष बसंत यादव, रामू यादव, मीडिया प्रभारी आशीष यादव, पियूष सिन्हा, प्रकाश यादव, रोहित यादव, रोशन यादव, सुधीर यादव, शंकर यादव, निशी कुमार, अभिषेक कुमार एवं यशवंत कुमार सहित कई सदस्य और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। शोभायात्रा शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस तरह के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन शहर में सामाजिक समरसता और भाईचारे को मजबूत करते हैं।
रिपोर्टर : मुकेश सिंह

No Previous Comments found.