चौपारण दौरे पर अभिलाष साहू, संगठन मजबूती व बूथ स्तर तक विस्तार पर जोर..

चौपारण : कांग्रेस प्रदेश कार्यालय प्रभारी एवं ओबीसी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अभिलाष साहू के संगठनात्मक दौरे के दौरान चौपारण में उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जिला नेता दीपक गुप्ता ने उनका स्वागत करते हुए चाय पर संगठन की मजबूती और वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय बनाने तथा आम जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर विचार विमर्श किया गया। अभिलाष साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसमस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने और पार्टी की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।वहीं, दीपक गुप्ता ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार चौपारण क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रियता से आने वाले समय में पार्टी और अधिक सशक्त होगी। बैठक के दौरान क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति, संगठनात्मक गतिविधियों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।

रिपोर्टर : मुकेश सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.