छात्रावासों का औचक निरीक्षण,उपायुक्त ने विद्यार्थियों की समस्याएं सुन दिए कई सुविधाओं के निर्देश....

हजारीबाग : उपायुक्त हेमंत सती ने नवाबगंज स्थित तकिया मजार के समीप संचालित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहां रह रहे विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।विद्यार्थियों ने छात्रावास में मूलभूत सुविधाओं की कमी की जानकारी देते हुए कई आवश्यक मांगें उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की तथा अधिकारियों को आवश्यक कार्य जल्द शुरू करने का निर्देश दिया।अनुसूचित जाति बालक छात्रावास में पुस्तकालय, शौचालय एवं सेप्टिक टैंक निर्माण, 100 लीटर क्षमता के आरओ सिस्टम, साइकिल स्टैंड, हाई मास्ट लाइट, स्ट्रीट लाइट, बिजली वायरिंग और सीसीटीवी लगाने का निर्देश दिया गया। वहीं अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास में 100 बेड वाले नए भवन का निर्माण, बोरिंग कार्य और सोलर सिस्टम की मरम्मत कराए जाने की बात कही गई।उपायुक्त ने विद्यार्थियों को अनुशासन के साथ मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने भविष्य के प्रति गंभीर रहने की सलाह दी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि छात्रों की सभी जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी मां देव प्रिया सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

रिपोर्टर : मुकेश सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.