चंद्रकला देवी डागा उच्च विद्यालय केवलिया की छात्रा प्रिया गुप्ता बनीं स्कूल टॉपर

चौपारण : चंद्रकला देवी डागा उच्च विद्यालय केवलिया की छात्रा प्रिया गुप्ता ने झारखंड 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। इस उपलब्धि से पूरे परिवार, विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

विद्यालय प्रबंधन द्वारा आयोजित भव्य सम्मान समारोह में प्रिया गुप्ता को मंच पर प्राइज, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों, अभिभावकों एवं उपस्थित लोगों ने छात्रा की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।

परिजनों ने बताया कि प्रिया की इस सफलता में उसके कठिन परिश्रम, शिक्षकों के सही मार्गदर्शन और सभी के आशीर्वाद का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि यह पल पूरे परिवार के लिए गर्व और खुशी का क्षण है।

प्रिया गुप्ता की इस शानदार उपलब्धि पर परिजनों सहित क्षेत्र के लोगों ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

रिपोर्टर : अमित सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.