बकरीद पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क, विभिन्न गांवों में किया फ्लैग मार्च
चौपारण : आगामी बकरीद पर्व को लेकर चौपारण थाना पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही एवं पुलिस निरीक्षक बरही अंचल के नेतृत्व में चौपारण थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भ्रमण किया गया।
इस दौरान पुलिस टीम ने ग्राम महराजगंज, चय कला, बसरिया, केवला सहित अन्य क्षेत्रों का दौरा कर स्थानीय लोगों से शांति एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा असामाजिक तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें।
पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों को आपसी सौहार्द बनाए रखने एवं विधि व्यवस्था कायम रखने को लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए गए। भ्रमण के दौरान थाना पुलिस बल भी मौजूद रहा।
रिपोर्टर : अमित सिंह

No Previous Comments found.