इंगुनिया में ब्रह्मेश्वर मुखिया का श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
चौपारण : चौपारण प्रखंड के इंगुनिया गांव में परशुराम सेवा समिति के तत्वावधान में ब्रह्मेश्वर नाथ सिंह उर्फ ब्रह्मेश्वर मुखिया की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन एवं सामाजिक कार्यों को याद किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ब्रह्मेश्वर मुखिया किसानों, मजदूरों और ग्रामीण समाज के मुद्दों को उठाने के लिए जाने जाते थे। उन्होंने सामाजिक संगठन और अधिकारों को लेकर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया। वक्ताओं ने उनके विचारों और समाज के प्रति समर्पण को याद करते हुए समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर शिव कुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह, अरविंद कुमार सिंह, सुबोध सिंह, सिधेश सिंह, नवीन सिंह, मृत्युंजय Singh, अभिजीत सिंह, जुगनू सिंह, सुजीत सिंह, अभय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, चंदन सिंह, अभिमन्यु सिंह, सत्यानंद सिंह, श्याम सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
रिपोर्टर : अमित सिंह
No Previous Comments found.