शिलापट्ट में नाम नहीं होने पर साहू समाज में नाराजगी, सांसद-विधायक के खिलाफ जताया विरोध
चौपारण : चौपारण प्रखंड के ग्राम सिंघरवाँ में साहू समाज की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में एनएच-2 से केवला होते हुए बेला तक पथ सुदृढ़ीकरण कार्य के शिलापट्ट में पंचायत समिति सदस्य प्रीति गुप्ता का नाम शामिल नहीं किए जाने पर हजारीबाग सांसद एवं बरही विधायक के प्रति नाराजगी जताई गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी सीताराम साव ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए सीताराम साव ने कहा कि शिलापट्ट में अन्य जनप्रतिनिधियों के नाम अंकित हैं, लेकिन साहू समाज की प्रतिनिधि प्रीति गुप्ता का नाम नहीं जोड़ा गया, जो समाज की उपेक्षा दर्शाता है। अनुमंडल महासचिव दीपक गुप्ता ने कहा कि इस संबंध में उपायुक्त से मिलकर समाज की भावना से अवगत कराया जाएगा तथा शिलापट्ट में सुधार का अनुरोध किया जाएगा।
अनुमंडल युवा महासचिव बंटी कुमार ने कहा कि यदि जल्द सुधार नहीं किया गया तो समाज लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाएगा। बैठक में उपस्थित लोगों ने सभी समाजों को समान सम्मान और प्रतिनिधित्व देने की मांग की।
बैठक में नरेश साव, सुरेश साव, लखन साव, वासुदेव साव, हरीश कुमार, गोपाल साव, सरयू साव, चेतलाल साव, प्रदीप साव, विजय साव, प्रकाश साव, लालेश साहू, बिनोद साव, नरेश कुमार, बीरबल कुमार, संदीप साव, भारत साव, दिलीप कुमार, आशा देवी, सुनीता देवी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।
रिपोर्टर : अमित सिंह
No Previous Comments found.