चेक बाउंस मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
चौपारण (हजारीबाग) : चौपारण थाना क्षेत्र के केंदुआ पाड़ेबारा निवासी प्रभु साव को चेक बाउंस मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभु साव, पिता स्वर्गीय डेगलाल साव, के विरुद्ध न्यायालय में सी-2452/22 वाद संख्या के तहत एनआई एक्ट की धारा 138 के अंतर्गत मामला दर्ज था।
न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आलोक में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय के निर्देशानुसार लंबित वारंटों के निष्पादन के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उक्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने कहा कि फरार वारंटियों एवं न्यायालय से संबंधित मामलों में विधिसम्मत कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
रिपोर्टर : अमित सिंह
No Previous Comments found.