मुहर्रम को लेकर केरेडारी थाना में शांति समिति की बैठक....
हजारीबाग : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को केरेडारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीडीपीओ अमित आनंद ने की, जबकि संचालन थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ने किया।बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ा दलों के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान सीडीपीओ अमित आनंद ने कहा कि मुहर्रम का पर्व शांति, अनुशासन और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। सभी समुदायों के लोगों को आपसी सहयोग और सौहार्द के साथ त्योहार मनाना चाहिए।थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ने कहा कि मुहर्रम का आयोजन सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप किया जाए। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील करते हुए कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। उन्होंने अखाड़ा संचालकों को निर्धारित मार्ग से ही जुलूस निकालने तथा भड़काऊ एवं आपत्तिजनक गीत नहीं बजाने का निर्देश दिया।
बैठक में बेलतू गांव से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। थाना प्रभारी ने पूर्व में हुए विवादों का जिक्र करते हुए ग्रामीणों से इस बार पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि सभी लोग मिल-जुलकर सौहार्दपूर्ण ढंग से पर्व मनाएंगे तो उन्हें प्रशासन की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा।बैठक में इंस्पेक्टर एमडी शाहिद रजा, बीडीओ विवेक कुमार, प्रमुख सुनीता देवी, जिला परिषद सदस्य अनीता सिंह, जिला परिषद प्रतिनिधि निरंजन कुमार, उप प्रमुख अमेरिका महतो, भाजपा बेलतू मंडल अध्यक्ष सुनील राज सिंह उर्फ शेर सिंह, महामंत्री चंद्रदेव साव, आजसू नेता पंकज सहा, मुखिया प्रतिनिधि विकास कुमार, पूर्व मुखिया रामेश्वर साव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने मुहर्रम के दौरान शांति, सौहार्द और भाईचारे का माहौल बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने का संकल्प लिया।
रिपोर्टर : मुकेश
No Previous Comments found.