स्व .रुपी सोरेन के पार्थिव शरीर पुष्पांजलि अर्पीत झारखंड राज्य पिछड़ा आयोग अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव ने दिया श्रद्धांजलि
बरकट्ठा : जानकी प्रसाद यादव ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के पैतृक गांव रामगढ़ जिला, गोला प्रखंड अन्तर्गत नेमरा की धरती पर पहुंचकर मां समान दिशोम गुरु जी की धर्मपत्नी रूपी सोरेन जी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर अंतिम जोहार किया। नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई देते हुए उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कुछ विदाइयां ऐसी होती हैं, जिन्हें स्वीकार करना शब्दों के लिए भी आसान नहीं होता। रूपी सोरेन जी का निधन सोरेन परिवार के साथ जुड़े हर व्यक्ति के लिए एक गहरी और अपूरणीय क्षति है। संघर्ष, साहस, सादगी और ममता से भरा उनका जीवन हमेशा स्मृतियों में जीवित रहेगा। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें।
रिपोर्टर : गोपाल प्रसाद

No Previous Comments found.