कांग्रेस ने अंबा प्रसाद को राष्ट्रीय सचिव पद से हटाया
बड़कागांव : कांग्रेस ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के राष्ट्रीय सचिव पद से हटा दिया है। एआईसीसी की ओर से जारी सूची में अंबा प्रसाद का नाम आउटगोइंग एआईसीसी सचिवों की सूची में शामिल किया गया है।जारी दस्तावेज में अंबा प्रसाद के अलावा कई अन्य राष्ट्रीय सचिवों को भी पद से हटाए जाने का उल्लेख है। पार्टी की ओर से संगठनात्मक फेरबदल के तहत यह बदलाव किया गया है। अंबा प्रसाद को कांग्रेस संगठन में राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी मिली हुई थी। उनके हटाए जाने के बाद बड़कागांव क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।
एआईसीसी के दस्तावेज में अंबा प्रसाद का नाम क्रम संख्या एक पर दर्ज है और उन्हें ‘आउटगोइंग एआईसीसी सेक्रेटरी’ के रूप में दर्शाया गया है।
रिपोर्टर : सुनील ठाकुर

No Previous Comments found.