हिंगोली में शिवसंवाद दौरे की झलक श्रीकांत शिंदे के साथ बाबा अफूने जैसे सामान्य कार्यकर्ता दिखाई दिए
हिंगोली : बताया जा रहा है,आगामी विधानपरिषद चुनाव को लेकर सांसद श्रीकांत शिंदे का शिवसंवाद दौरा 3 दिन रहेगा,श्रीकांत शिंदे का यह दौरा राजनीतिक रूप से काफी अहेम माना जा रहा है,यह कार्यक्रम कलमनूरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक संतोष बांगर और उनके पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया,श्रीकांत शिंदे ने कार्यकर्ताओं और सामान्य नागरिकों से सवाल पूछे और उनके अड़चनों के बारे में जानकारी ली,उन्होंने बाबा अफूने जैसे सामान्य कार्यकर्ता को मंच पर बुलाकर बाजू में बैठाया,कहा बाबा नगर परिषद चुनाव को लेकर हार जीत होती रहेती है, इस बात पर ध्यान न दे, अपना काम करते रहे,और आम आदमी जैसे सवाल जवाब करने लगे,इस बात पर बाबा अफूने की खुशी फुली नहीं समा रही थी, श्रीकांत शिंदे ने कहा संतोष बांगर हिंगोली जिले के साथ साथ बाहरी जिलों में भी काम कर सकते हैं, आमदार संतोष बांगर का काम हिंगोली जिले मे बहोत अच्छा है,वह मेरा कार्यकर्ता है जो पार्टी को बढ़ाने का काम करता है,हिंगोली और आसपास के क्षेत्रों मे पार्टी के जनाधार को मजबूत करने और शिवसेना तथा महायुति की नीतियो को जन- जन तक पहुंचाने पर जोर भी दिया,ऐसे विधायक संतोष बांगर के बारे में मंत्री बनने के लिए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मौका देने का काम कर सकते हैं.इस शिवसंवाद कार्यक्रम के दौरान जिले के स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बीच पार्टी में उत्साह बढ़ाने और आने वाले चुनावों की तैयारी में गति देने पर ज़ोर देखने को मिला.
संवाददाता : अब्दुल जाफर

No Previous Comments found.