औंढा नागनाथ में 4 लाख 34 हज़ार 996 रुपए का प्रतिबंधित गुटखा जब्त.
हिंगोली - पुलिस उप महानिरीक्षक शाहजी उमाप ने नांदेड़ क्षेत्र में अवैध कारोबारों पर नकेल कसने के लिए अपने अधिकारियों और कर्मचारियों की एक टीम को हिंगोली जिले में भेजा था, उक्त टीम ने औंढा नागनाथ पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत हिंगोली रोड स्थित खतिब कॉलोनी में वाहबोद्दीन खमरुद्दीन खतिब के आवास पर छापा मारा,और 4 लाख 34 हजार 996 रुपये मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू उत्पाद जब्त किया,औंढा नागनाथ पुलिस थाना क्षेत्र के खतिब कॉलोनी में प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू उत्पादों के अवैध भंडारण और बिक्री की सूचना मिलने पर, पुलिस उप महानिरीक्षक के नेतृत्व में एक टीम ने संबंधित स्थान पर कार्रवाई की है,इस कार्रवाई में गुटखा, राज निवास पान मसाला, गोवा, आरएमडी, विमल, सुगंधित जर्दा और जाफरानी जर्दा जैसे प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद, साथ ही अन्य प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद भी शामिल हैं,
इस मामले में,औंढा नागनाथ क्षेत्र, निवास खतीब कॉलोनी, हिंगोली रोड, औंढा नागनाथ, जिला हिंगोली,निवासी वाहबोद्दीन खमरुद्दीन खतीब के खिलाफ,औंढा नागनाथ पुलिस स्टेशन में धाराओं के तहेत मामला दर्ज किया गया. इस अभियान में पुलिस सब-इंस्पेक्टर पंकज इंगले की टीम के पुलिस हेड कांस्टेबल,प्रदीप खानसोले, गणेश राठौड़, संदीप वाघाड़े,गजानन डवरे,ने गुप्त मिली जानकारी द्वारा जाल बिछाकर पकड़ा, जिसके चलते पुलिस उपनिरीक्षक शाहजी उमाप ने टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी,और उनका हौसला बढ़ाया भी बढ़ाया,
संवाददाता - अब्दुल जाफर

No Previous Comments found.