नर्मदा पुरम जिले के माखन नगर मे साइबर ठगी के आरोपियों को पकड़ने में माखननगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

होशंगाबाद : दिनांक 21.02.2026 को फरियादिया जशवती यादव ने थाना माखननगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर सोने के गहने भेजने एवं कस्टम संबंधी प्रक्रिया के नाम पर उनसे कुल ₹1,29,000/- जमा करवाकर धोखाधड़ी की गई। रिपोर्ट पर थाना माखननगर में अपराध क्रमांक 129/2026, धारा 318(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री साईकृष्णा एस. थोटा (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक राजन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोहागपुर श्री अरविन्द शाह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माखननगर निरीक्षक कंचन सिंह ठाकुर के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

विवेचना के दौरान तकनीकी एवं अन्य संकलित साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम द्वारा राजस्थान के जयपुर एवं जैसलमेर में कार्रवाई करते हुए आरोपी अनूप पिता तेजराम मीना, उम्र 24 वर्ष, निवासी चाकसू, राजस्थान तथा हीरसिंह पिता बगतसिंह राजपुरोहित, उम्र 26 वर्ष, निवासी जैसलमेर, राजस्थान को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में आरोपियों द्वारा फरियादिया से कस्टम फ्रॉड के नाम पर जमा कराई गई राशि प्राप्त करना स्वीकार किया गया। प्रकरण में आरोपियों से साइबर ठगी की ₹1,29,000/- की राशि जब्त की गई है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह ठाकुर, उपनिरीक्षक आकाशदीप पचाया, प्रधान आरक्षक 117 दिलीप चौरे, आरक्षक 858 मनीष कपाले एवं आरक्षक 626 शुभम राय , साइबर सेल से आर. प्रशांत राजपूत,  संदीप यदुवंशी,  सागर कुशवाहा की सराहनीय भूमिका रही।

रिपोर्टर : संतोष सिंह चंदेल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.