भिलटदेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, समिति ने की धैर्य रखने की अपील
सिवनी मालवा : बाबा रामदेव का आज प्रकट उत्सव है जिसको क्षेत्र की जनता बड़े ही धूमधाम उत्सव के साथ मनाती चली आ रही है!
आज रामदेव बाबा की दूज के अवसर पर शहर के प्रसिद्ध भिलटदेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंच रही है। बाबा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में व्यवस्था बनाए रखने में परेशानी हो रही है।
मंदिर समिति के आशीष अग्रवाल ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे थोड़ा धैर्य रखें और अपनी सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आराम से मंदिर पहुंचे। भीड़ के बीच जल्दबाजी न करने और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह किया गया है।
श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर समिति की ओर से थाना प्रभारी से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की मांग भी की गई है, ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारू बनी रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
रिपोर्टर : संतोष सिंह चंदेल
No Previous Comments found.