शौर्य मिश्रा बने राष्ट्रीय हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष

सिवनी मालवा : राष्ट्रीय हिन्दू महासभा ने संगठनात्मक विस्तार एवं संगठन को अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सिवनी मालवा के  शौर्य मिश्रा को मध्य प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कौशिक (अशोक जी) के निर्देशानुसार उनकी नियुक्ति की गई है। इस संबंध में 11 अक्टूबर 2026 को जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन के उद्देश्यों, सिद्धांतों एवं विचारधारा को आगे बढ़ाने की अपेक्षा व्यक्त की गई है। नियुक्ति पत्र के अनुसार उनका निर्धारित कार्यकाल 11 सितंबर 2026 से 11 सितंबर 2027 तक रहेगा। इस दौरान वे मध्य प्रदेश में संगठन की गतिविधियों को गति देने, संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन के उद्देश्यों से जोड़ने की दिशा में कार्य करेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कौशिक के निर्देशानुसार सौंपी गई जिम्मेदारी

राष्ट्रीय हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय कौशिक के निर्देशानुसार की गई यह नियुक्ति संगठन की प्रदेश स्तर पर कार्यप्रणाली को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। संगठन का उद्देश्य समाज में एकता, सेवा, संस्कार, सांस्कृतिक जागरूकता एवं राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाना है। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में शौर्य मिश्रा से अपेक्षा की गई है कि वे संगठन के निर्धारित नियमों, सिद्धांतों एवं अनुशासन का पालन करते हुए इन उद्देश्यों को आगे बढ़ाएंगे।

संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपेक्षा
नियुक्ति पत्र में विश्वास व्यक्त किया गया है कि शौर्य मिश्रा संगठन की गरिमा, प्रतिष्ठा एवं सम्मान को बनाए रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। समाज में आपसी सद्भाव, एकता, सेवा भावना और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। उनकी इस नियुक्ति पर उनके सैकड़ो  शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी!
 रिपोर्टर : संतोष सिंह चंदेल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.