विजयादशमी पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने किया शस्त्र पूजन
होशंगाबाद : नर्मदा पुरम जिले की बनखेड़ी विजयादशमी के पावन पर्व पर होशंगाबाद–नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने बनखेड़ी थाना प्रांगण स्थित मंदिर में विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा के गौरवशाली मूल्यों का स्मरण करते हुए उपस्थित जनों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
सांसद श्री चौधरी ने कहा कि शस्त्र पूजन हमारी सांस्कृतिक परंपरा और धर्म-अधर्म के संघर्ष में सत्य की विजय का प्रतीक है। यह हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने, धर्म एवं सत्य के मार्ग पर चलने तथा राष्ट्र की सुरक्षा और समाज की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : संतोष सिंह चंदेल

No Previous Comments found.