नर्मदापुरम संभाग के 47 अनुकंपा पात्रों को मुख्यमंत्री ने दिए नियुक्ति पत्र

नर्मदापुरम : लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के निर्देश पर अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों का निराकरण कर पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान की गई। संयुक्त संचालक लोक शिक्षण नर्मदापुरम संभाग कार्यालय द्वारा प्रकरणों का निराकरण किया गया।

संयुक्त संचालक अरुण कुमार इंग्ले ने बताया कि संभाग में 39 सहायक ग्रेड-3, 6 भृत्य और 2 प्राथमिक शिक्षक के पदों पर कुल 47 पात्र अभ्यर्थियों को अनुकंपा नियुक्ति दी गई।

सभी 47 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री द्वारा भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किए गए। इस अवसर पर समय-सीमा में अनुकंपा प्रकरणों के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री ने संयुक्त संचालक अरुण इंग्ले को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।

 रिपोर्टर : संतोष सिंह चंदेल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.