पुलिस लाइन नर्मदापुरम में पुलिस स्मृति दिवस परेड का हुआ आयोजन, अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

नर्मदापुरम : पुलिस लाइन परिसर नर्मदापुरम में बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर स्मृति परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान देशभर में कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर वर्ष 2025-26 की एक वर्ष की अवधि में देश के विभिन्न स्थानों पर कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए 154 पुलिसकर्मियों के सम्मान में परेड आयोजित की गई। परेड के दौरान पुलिस बल ने अमर शहीदों को सलामी दी तथा शोक शस्त्र की कार्यवाही संपन्न की।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री साई कृष्णा ने कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए 154 पुलिसकर्मियों के नामों का वाचन किया। इसके पश्चात पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम जोन श्री चन्द्रशेखर सोलंकी, उप पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम श्री बीरेन्द्र सिंह, कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में अपर दंडाधिकारी श्री राजेश शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक राजन सहित जिले के विभिन्न  पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

 रिपोर्टर : संतोष सिंह चंदेल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.