सांसद, विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष ने किया अंतरराष्ट्रीय सेलिंग खिलाड़ी हर्षिता तोमर का सम्मान
नर्मदापुरम : आज सांसद संवाद केंद्र कार्यालय, निज निवास पर राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने अंतरराष्ट्रीय सेलिंग खिलाड़ी एवं नर्मदापुरम की गौरव, नर्मदा की बेटी कु. हर्षिता तोमर का शाल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत-सम्मान किया।
इस अवसर पर सभी को संबोधित करते हुए सांसद जी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मंत्र है- "जो खेलेगा, वो खिलेगा", इस मंत्र को हर्षिता तोमर ने सिद्ध कर दिया है। उन्होंने खेल के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश और मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया है।
इस अवसर पर हर्षिता के माता-पिता का भी शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।
उल्लेखनीय है कि जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में हर्षिता तोमर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला स्किफ सेलिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत का मान बढ़ाया है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हर्षिता तोमर को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं।
इस दौरान सोहागपुर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह , विक्रम नारोलिया उमाशंकर व्यास , पिता देवेंद्र सिंह तोमर माता श्रीमती रानी तोमर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अखलेश खंडेलवाल, मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत, दूरसंचार सलाहकार समिति (TAC) सदस्य विकास नारोलिया, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक महला युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सुन्दरम अग्रवाल, सुमित गौर बूथ अध्यक्ष धर्मेंद्र जाट,सचिन तोमर गजेन्द्र सोलंकी गजेंद्र चौहान राहुल ठाकुर महेश सेन सहित अन्य वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : संतोष सिंह चंदेल

No Previous Comments found.