इटावा पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ बना मासूम की जिंदगी की खुशियों की वजह

इटावा : इटावा में उस वक्त कचहरी परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जब परिवार के साथ आई 4 वर्षीय मासूम बच्ची अचानक लापता हो गई। परिजनों की सांसें अटक गईं, हर तरफ बस एक ही सवाल था — आखिर मासूम गई कहाँ?
लेकिन जैसे ही सूचना थाना सिविल लाइन पुलिस को मिली, इटावा पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत पुलिस टीम ने कचहरी परिसर और आसपास के इलाके में ताबड़तोड़ सर्च अभियान शुरू कर दिया।
सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, हर कोने में तलाश की गई और पुलिस की मुस्तैदी रंग लाई…
मात्र 02 घंटे के भीतर मासूम आराध्या को सकुशल बरामद कर लिया गया। 
जैसे ही बच्ची अपने परिजनों से मिली, वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। परिवार ने इटावा पुलिस और एसएसपी की जमकर सराहना की।
इस सराहनीय कार्य में थाना सिविल लाइन के प्रभारी निरीक्षक कण्व कुमार मिश्रा और उनकी टीम की अहम भूमिका रही।
इटावा पुलिस — भरोसे की पहचान, मुस्कान लौटाने का अभियान।
रिपोर्टर : विशाल कुमार सक्सेना

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.