कुंडम में NH-45 पर मोटरसाइकिल और फोर-व्हीलर की जोरदार भिड़ंत
कुंडम : कुंडेश्वर धाम, कुंडम के पास गुरुवार दोपहर जबलपुर–डिंडोरी नेशनल हाईवे NH-45 पर मोटरसाइकिल और फोर-व्हीलर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है।
हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन प्रभावित हुआ। घटना की सूचना के बाद संबंधित पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगी।
रिपोर्टर : सचिन झारिया
No Previous Comments found.