महानदी में अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप

जबलपुर - कुंडम थाना क्षेत्र अंतर्गत महानदी में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना कुंडम पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। महिला की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। यदि कोई व्यक्ति महिला को पहचानता हो या उसके संबंध में कोई जानकारी रखता हो, तो थाना कुंडम से संपर्क करें। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

रिपोर्टर - सचिन झरिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.