राजधानी में वर्दी का रोब,ट्रैफिक पुलिस के एएसआई ने पार्किंग कर्मचारी को जड़ा थप्पड़
जयपुर : रामनिवास बाग भूमिगत पार्किंग में ड्यूटी कर रहे पार्किंग कर्मचारी रोहित कुमार पांडे को ट्रैफिक पुलिस के एएसआई रमेश चंद ने जड़ा थप्पड़ । घटना बुधवार सुबह लगभग 11:00 बजे से 12:00 की है । जब घटना की जानकारी हमारे जयपुर ब्यूरो चीफ गणेश शर्मा को मिली तो मौके पर पहुंचे और पार्किंग कर्मचारी रोहित कुमार पांडे से बात की तो मामला सामने आया की पार्किंग में ए एस आई रमेश चंद दो दिन से लगातार पार्किंग पर आ रहा था और पार्किंग ठेकेदार के बारे में पूछता था और बोला कि ठेकेदार को बोल देना अगर राम निवास बाग की पार्किंग चलानी है तो मुझे मासिक बंधी दे अन्यथा मैं रोज आकर गाड़ियों के चालान करूंगा व पार्किंग शुल्क नहीं लेने दूंगा और ए एस आई पार्किंग के प्रवेश द्वार पर कुर्सी पर बैठ गया और बोलने लगा कि तेरा पार्किंग ठेकेदार मुझे अभी तक मिलने नहीं आया है अब इन गाड़ियों की पार्किंग पर्ची तेरे को नहीं काटने दूंगा अगर तुझे इनकी पर्ची काटनी है तो मुझे मासिक बंधी देनी पड़ेगी नहीं तो इन गाड़ियों की पर्ची नहीं काटने दूंगा जब मैंने बोला कि मैं तो पार्किंग का कर्मचारी हूं जो भी बात आपको करनी है वह ठेकेदार जी से करना मेरा काम पर्ची काटने का है वह काम तो मुझे करना पड़ेगा और इतना बोलते ही उन्होंने मेरे थप्पड़ मार दिया जब मैंने पूछा कि मुझे क्यों मार रहे हो तो मुझे कहने लगे कि अब तेरा ठेकेदार अपने आप मुझसे मिलने आएगा और मैं रोज आऊंगा और तुम्हारी पार्किंग को भी बंद करवाऊंगा मेरे बारे में पुलिस कंट्रोल रूम में मालूम कर लेना किसी बड़े अधिकारी की भी हिम्मत नहीं है जो मुझे कुछ भी कहे मुझे जो करना होता है वह मैं करता हूं मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता इसके बाद ए एस आई रमेश चंद्र से घटना के बारे में जानकारी लेने पहुंचा तो कैमरे के सामने बोलने से मना किया फिर थोड़ी देर बाद बताया कि मैं कुछ जानकारी लेने के लिए पार्किंग कर्मचारी के पास गया था लेकिन उस कर्मचारी ने मुझे जानकारी देने से मना किया तो मैंने उसे थप्पड़ मार दिया । इतना कहने के बाद केमरे से भागते नजर आए । ए एस आई रमेश चंद्र से बात की गई तब ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर इंद्रा जी भी वहां मौज़ूद थीं । लेकिन इंस्पेक्टर इंद्रा जी को घटना की जानकारी नही थी । ए एसआई द्वारा थप्पड़ मारने की घटना पार्किंग में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है
अब देखना होगा कि पुलिस के उच्च अधिकारी इस घटना पर क्या कार्यवाही करते हैं जल्द ही होगा खुलासा हमारे सी न्यूज़ भारत चैनल पर।
रिपोर्टर : गणेश शर्मा
No Previous Comments found.