हैक हुआ सभासद का इंस्टाग्राम अकाउंट,पुलिस से शिकायत
कोंच : नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर एक गांधी नगर के सभासद एवं बसपा नगर अध्यक्ष महेंद्र सिंह कुशवाहा की इंस्टाग्राम आईडी हैक होने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद उन्होंने रविवार को कोतवाली में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
सभासद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह इंस्टाग्राम पर दो अलग-अलग आईडी संचालित करते हैं। 15 फरवरी को उनकी एक आईडी पर एक संदिग्ध लिंक आया। लिंक पर क्लिक करते ही उनका इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट हैक हो गया। इसके बाद अज्ञात हैकर ने उनके नाम से परिचितों और अन्य लोगों को पैसे मांगने वाले मैसेज भेजने शुरू कर दिए। महेंद्र ने आशंका जताई है कि हैकर उनके व्यक्तिगत डेटा, फोटो और अन्य जानकारियों का दुरुपयोग कर उनकी छवि को नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उनके साथ इस तरह की घटना हो चुकी है, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी थी। कोतवाली प्रभारी ब्रजेश बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।
रिपोर्टर : राहुल कुमार पटेल


No Previous Comments found.