2 मार्च को सायं 6:36 से रात्रि 9 बजे तक होगा होलिका दहन
कोंच : होलिका दहन को लेकर हालांकि तमाम असमंजस की स्थिति है लेकिन विद्वानों की अगर मानें तो होलिका दहन 2 मार्च को ही होगा। नगर के विद्वान आचार्य पं. विष्णु कांत मिश्रा बताते हैं कि 3 मार्च को ग्रस्तोदित चंद्र ग्रहण है सो होलिका दहन 2 मार्च को शाम 6:36 से रात्रि 9 बजे तक करना शुभ है।
2 मार्च प्रदोषकाल पूर्णिमा और संपूर्ण रात्रि में भद्रा की व्याप्ती है। दूसरे दिन पूर्णिमा सूर्यास्त से पूर्व समाप्त हो रही है किंतु पूर्णिमा की व्याप्ती साढ़े तीन प्रहर से अधिक है और प्रतिपदा तिथि वृद्धिगामी है। इसलिए शास्त्रवचन के अनुसार होलिका दहन पूर्णिमा के दिन 3 मार्च को होना चाहिए था परंतु 3 मार्च को ग्रस्तोदित चंद्र ग्रहण है और ग्रहणकाल तथा प्रदोष से पूर्व ही पूर्णिमा समाप्त हो रही है। ऐसी स्थिति में धर्मसिंधु के अनुसार होलिका दहन पूर्व दिन ही करना 'इदं चंद्रग्रहणसत्वे वेधमध्ये कार्यम ग्रस्तोदये परदिने प्रदोषे पूर्णिमासत्वे ग्रहणमध्य एव कार्यम्।' अन्यथा पूर्वदिने (धर्मसिंधु) दूसरे दिन में ग्रस्तोदय ग्रहण हो और प्रदोष काल में पूर्णिमा न हो तो पूर्व दिन ही होलिका दहन पूजा करें। साढ़े तीन प्रहर से अधिक पूर्णिमा और प्रतिपदा वृद्धिगामी होते हुए भी धर्मसिंधु में दिए हुए ग्रहण विचार के वचनानुसार होलिका दहन 2 मार्च को प्रदोषकाल में करना शास्त्र सम्मत होगा। इस दिन भद्रा सायं 05:56 से मध्य रात्रि के बाद रात्रि शेष 26:26 (3 मार्च की सुबह 05:26) तक रहेगी। भद्रा के संबंध में शास्त्रों में लिखा गया है कि यदि भद्रा निशीथकाल (मध्य रात्रि) के बाद तक रहे तो फिर भद्रा में ही प्रदोष के समय भद्रा का मुख छोड़कर होलिका का दहन करें। इस वर्ष प्रदोष में भद्रा का मुख नहीं रहेगा इससे प्रदोष वेला (सूर्यास्त से 2 घंटे 24 मिनट) में ही होलिका का दहन करना शास्त्रोक्त है। सायं 6:36 से रात्रि 9 या सूर्योदय के पहले 4:48 से 5:30 शुभ है
जिला जालौन से राहुल कुमार पटेल सी न्यूज भारत
[5:45 pm, 02/03/2026] Rahul Jalaun: खाना बनाते समय आग से झुलसी महिला, उपचार को ले जाते समय रास्ते में मौत
कोंच। कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम लाडूपुरा में खाना बनाते समय एक महिला आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गई। परिजन उसे उपचार के लिए ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम लाडूपुरा निवासी संतोष राठौर की पत्नी मीरा देवी घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक आग लगने से वह झुलस गई। परिजनों ने तुरंत आग बुझाई और आनन-फानन में उसे उपचार के लिए ग्वालियर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैलिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतका के एक बेटा और एक बेटी हैं, जो वर्तमान में ग्वालियर में पढ़ाई कर रहे हैं।
रिपोर्टर : राहुल कुमार पटेल

No Previous Comments found.