पाचोटा में ठाकुर साहब भवानी सिंह सिंधल निर्विरोध चुने गए उपसरपंच, सहमति से हुआ चयन

जालोर : पांचोंटा जालोर जिले की भाद्राजून पंचायत समिति की ग्राम पंचायत पाचोटा में उपसरपंच पद को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय सामने आया है। ग्राम पंचायत पाचोटा में भवानी सिंह को सर्वसम्मति एवं आपसी सहमति से निर्विरोध उपसरपंच चुना गया।

भवानी सिंह के निर्विरोध चयन की सूचना मिलते ही समर्थकों एवं ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि नवनिर्वाचित उपसरपंच ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में सरपंच के साथ मिलकर सक्रिय भूमिका निभाएंगे तथा गांव की समस्याओं के समाधान और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे।

रिपोर्टर : जशराज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.