पुलिस ने दहेज हत्या मामले में तीन आरोपीयो को भेजा सलाखो के पीछे
जौनपुर : थाना बरसठी पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्तों और एक अभियुक्ता को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में वांछित अपराधियों की तलाश में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुकदमा अपराध संख्या 0267/2025 धारा 85, 80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्तों की तलाश में ग्राम ओझापुर (बधनरी) में दबिश दी गई।
दबिश के दौरान पुलिस को घर पर मौजूद तीनों वांछित आरोपी मिल गए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तारी का कारण बताते हुए मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में जयेश पुत्र शनिराज (30 वर्ष), राकेश कुमार पुत्र शनिराज (32 वर्ष) तथा श्रीमती सुशीला देवी पत्नी शनिराज (52 वर्ष) निवासी ग्राम ओझापुर (बधनरी) थाना बरसठी जनपद जौनपुर शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि तीनों के विरुद्ध थाना बरसठी में मुकदमा अपराध संख्या 267/2025 धारा 85, 80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव, उपनिरीक्षक अम्ब्रीश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र प्रसाद पटेल तथा महिला कांस्टेबल अनुपमा सिंह शामिल रहे।
रिपोर्टर : अनुपम कुमार मौर्य

No Previous Comments found.