डोभी के प्रियांशु विश्वकर्मा को मिले 88.6% अंक, बढ़ाया क्षेत्र का मान

 जौनपुर : डोभी क्षेत्र के बाबा हरिनाथ सिंह पब्लिक स्कूल, बिशुनपुर लेबरुआ (बजरंग) के छात्र प्रियांशु विश्वकर्मा ने 88.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुधा सिंह ने बताया कि प्रियांशु का यह प्रदर्शन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का प्रयास रहेगा कि बच्चों को और बेहतर परिणाम के लिए मेहनत व लगन के साथ पठन-पाठन कराया जाए, जिससे विद्यालय का नाम और ऊंचा हो सके।

मेधावी छात्र का सम्मान
विद्यालय परिवार ने प्रियांशु विश्वकर्मा को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया तथा उनकी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।
इस शानदार सफलता पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सुधा सिंह, प्रबंधक तथा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रियांशु सहित सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग तथा शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन को दिया।
प्रियांशु विश्वकर्मा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, विद्यालय के प्रबंधक एवं गुरुजनों को देते हुए उनके मार्गदर्शन को महत्वपूर्ण बताया।

रिपोर्टर : विनीत कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.